फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मानसून की दस्तक के साथ सुस्त पड़ी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा, आंकड़ा घटकर हजार के आसपास पहुंच गया

Thu, 09 Jul 2026 03:06 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

मानसून का असर चारधाम यात्रा पर दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते धामों में यात्रियों की संख्या भी कम होने लगी है।
विज्ञापन
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पीक सीजन में जहां दोनों धामों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे वहीं अब यात्रियों की संख्या घटकर महज एक से डेढ़ हजार प्रतिदिन रह गई है। वर्तमान में दोनों धामों की यात्रा लगभग न के बराबर चल रही है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था। शुरुआती दौर में दोनों धामों में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। हालांकि जून से यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आने लगी। पीक सीजन में प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के मुकाबले जून में यह आंकड़ा घटकर पांच से सात हजार प्रतिदिन रह गया।

जुलाई में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ यात्रा पर और अधिक असर पड़ा है। वर्तमान में दोनों धामों में प्रतिदिन केवल एक से डेढ़ हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। इसके चलते यात्रा पूरी तरह सुस्त पड़ गई है और प्रमुख यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बरसात के दौरान लगातार भूस्खलन और सड़कों के बाधित रहने से श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा का दबाव कम हो गया
वहीं, अब कांवड़ यात्रा सीजन नजदीक आने के कारण भी चारधाम यात्रा का दबाव कम हो गया है। कुल मिलाकर इस वर्ष मानसून की शुरुआत के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। हालांकि अभी तक इस वर्ष दोनों धाम मिलाकर 13,20,163 श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में भारी बारिश: भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी

जुलाई माह में प्रतिदिन पहुंचे यात्रियों का विवरण

तारीख यमुनोत्री पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या  गंगोत्री पहुंचे यात्रियों की संख्या
1 जुलाई 2043        2116
2 जुलाई   1711    2105
3 जुलाई 1475   2010
4 जुलाई 1620   1814
5 जुलाई   1520   1447
6 जुलाई   1039     1764
7 जुलाई   1105    1174

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें