नौबस्ता थाने में हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जरौली फेस वन निवासी दीपक शुक्ला का आरोप है कि प्लॉट पर निर्माण कराने के एवज में यह रकम मांगी गई थी। विरोध पर मारपीट की गई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दीपक ने पत्नी रश्मि के नाम पर नौबस्ता में नेहरू स्मारक सहकारी आवास समिति से 90 वर्गगज का प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन
चार फरवरी को प्लॉट का निर्माण करवा रहे थे। तभी चंदीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल, उसका भाई विमल तिवारी और आशीष दुबे आए। निर्माण कराने के एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।