फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे के बेटों को मैदान छोड़ने की सलाह दे रहे कर्ण-महेश्वर

Tue, 22 Dec 2015 02:19 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद का रैला वार्ड राजघराने के दो दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। राजनीति के इस खेल में अब आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। कहने को तो मैदान में महेश्वर सिंह और कर्ण सिंह के पुत्र हैं, लेकिन असली जंग महेश्वर और कर्ण की प्रतिष्ठा की है।
विज्ञापन


अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए राजनीति के ये दोनों दिग्गज कुछ भी करने को तैयार हैं। रोचक बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को अपने प्रत्याशी को मैदान तक छोड़ने की बात चुनावी भाषण में कर रहे हैं।

रैला वार्ड से कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हितेश्वर सिंह हिलोपा की ओर से। ऐसे में पूरा राज परिवार रैला वार्ड में डटा हुआ है।
विज्ञापन


बेटों की लड़ाई में दोनों ही नेता रैला वार्ड में प्रचार में लगे है। कर्ण सिंह कहते हुए सुने गए कि रैला वार्ड बंजार विस क्षेत्र में आता है। ऐसे में हितेश्वर सिंह को मैदान छोड़ देना चाहिए था।

हैरानी है कि उन्होंने अन्य वार्डों को छोड़ रैला वार्ड को ही क्यों चुना। यहां तक की उन्होंने महेश्वर सिंह को नसीहत दे डाली की हितेश्वर के लिए कुल्लू विस क्षेत्र में आधार तलाश करें।

कुल्लू विस क्षेत्र में दो वार्ड ओपन थे। ऐसे में महेश्वर सिंह को अपने पुत्र को वहां से चुनाव लड़ाना चाहिए था। इधर, महेश्वर सिंह भी कर्ण को कमजोर करने की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि रैला वार्ड में हितेश्वर सिंह पहले भी चुनाव लड़ चुका है। ऐसे में लोगों ने उन्हें फिर से खड़ा किया है। फिलहाल, राजपरिवार की यह जंग चरम पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें