हिमाचल के जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में चल रहे रणजी मैच में बेस्ट बंगाल ने करारी शिकस्त दी। पंजाब को 115 रन से हार का सामना करना पड़ा। बंगाल ने पहली पारी में 133 रन की बढ़त बनाई थी।
इस आधार पर रविवार को दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 226 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मनोज तिवारी ने 92 रन बनाए।
पंजाब से सिद्धार्थ कौल ने 6 विकेट, संदीप शर्मा ने 2 तथा मनप्रीत ग्रेवाल और विनय चौधरी ने 1-1 विकेट लिया। जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य लेकर दूसरी पारी में मैदान में उतरी पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाजों मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह ने टीम को ठोस शुरुआत दी।