फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे युवा, जानें वजह

Tue, 09 Apr 2019 11:05 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस में 1063 महिला, पुरुष और चालक कांस्टेबलों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में अभ्यर्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म भरने के दौरान अभ्यर्थी जब बोनाफाइड पंजीकरण का क्रमांक नंबर अपलोड कर रहे हैं, तो सॉफ्टवेयर बोनाफाइड पंजीकरण क्रमांक को पहले से ही पंजीकृत हुआ बता रहा है। इसके चलते अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती के लिए फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

इसके अलावा साइबर कैफे में भी बिना फार्म भरे ही पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। कांस्टेबल बनने के लिए पुलिस विभाग ने ऑनलाइन फार्म भरने के लिए बेवसाइट को 30 मार्च को खोल दिया था और यह फार्म 30 अप्रैल तक भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिसे में भरे जाएंगे कितने पद 

पुलिस महिला, पुरुष और चालक कांस्टेबलों में से बिलासपुर जिला से पुरुष कांस्टेबलों के 40, महिलाओं के 7 और चालकों के पांच पद भरे जाएंगे। चंबा से पुरुषों के 54, महिलाओं के 16 और चालकों के 10, हमीरपुर से पुरुष 48, महिलाएं 14 और चालक 9, कांगड़ा से पुरुष 158, महिलाएं 47, चालकों के 9 पद भरे जाएंगे।

वहीं, किन्नौर से पुरुषों के 9, महिला 3 और चालक एक, कुल्लू से 46  पुरुष, 8 चालक, 14 महिलाएं, लाहौल- स्पीति से पुरुष 3, चालक व महिला कांस्टेबलों का एक-एक भरा जाएगा।

वहीं, मंडी में 105 पुरुष, चालक 19, महिलाएं 31, शिमला से 85 पुरुष, 15 चालक और 25 महिलाएं, सिरमौर से 56 पुरुष, 10 चालक, 16 महिलाएं, सोलन से 61 पुरुष, चालक 11 और महिलाएं 18 और ऊना जिला से पुरुष के 55, चालकों के 10 और महिला कांस्टेबलों के 16 पद भरे जाने हैं।

सिंबल लगाकर लिखें तहसील: मरड़ी
प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरक्षी पदों के आवेदन भरने में बोनाफाइड प्रमाण पत्र का क्रमांक भरते समय कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए आवेदनकर्ताओं को सुझाव दिया है कि ऐसी स्थिति में वे उस क्रमांक नंबर के बाद ‘‘ / ’’ का निशान अंकित करके तहसील का नाम लिखें, जहां से उन्हें प्रमाणपत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें