जुन्गा (शिमला)। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के धरेच स्थित गुरुकुल में चल रहे तबला समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इसमें लगभग 35 विद्यार्थियों ने तबला वादन की बारीकियां सीखीं। प्रसिद्ध तबला वादक विक्रम गंधर्व के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया था। विद्यार्थियों ने तबला वादन की तकनीकी बारीकियां और संगीत के प्रति समर्पण सीखा। गंधर्व ने विभिन्न शैलियों, लयकारी और मंचीय प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और गुरु-शिष्य परंपरा को समझा। शिविर में दिल्ली के शास्त्रीय गायक रितेश और हिमाचल के बांसुरी वादक हरिदत्त भारद्वाज जैसे प्रतिष्ठित कलाकार भी शामिल हुए। इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों और अनुभवों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। भारतीय संगीत और संस्कृति के संरक्षण को समर्पित गुरुकुल धरेच में यह शिविर सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार रहा। संवाद