शिमला। राजधानी के लालपानी स्कूल में कृष राणा हेड बॉय चुने गए हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में हेड बॉय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाया गया। इसमें चार छात्रों ने चुनाव लड़ा। हेड बॉय के लिए कृष राणा, सुकांत, सूर्य और कृष शर्मा ने चुनाव लड़ा। इसमें कृष राणा को 103 मत, सुकांत को 81, सूर्य को 76 और कृष शर्मा को 40 वोट मिले। इस तरह कृष राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से हराया। इसमें स्कूल के विभिन्न शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वंदना मच्छान ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का आयोजन केवल एक पद के चयन तक सीमित नहीं है। संवाद