हिमाचल प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों में युवाओं के टीकाकरण के लिए बाकायदा टीकों के रेट की सूची भी भेज दी है। निजी अस्पताल अपने स्तर पर यह वैक्सीन कंपनियों से खरीदेगी। निजी अस्पताल कोविशील्ड का टीका लगाने के 850 और कोवैक्सीन का टीका लगाने के 1250 रुपये में वसूल करेगा।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में युवाओं के लिए निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया फिलहाल बंद हो गई है, क्योंकि सरकार के पास इन आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। दूसरी ओर सरकार की ओर अधिकृत प्रदेश के 66 निजी अस्पतालों में शुक्रवार से 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंडी में बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में युवाओं के लिए अब 15 जून के बाद ही निशुल्क टीकाकरण शुरू हो सकेगा, जबकि प्रदेश में अभी 45 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों में युवाओं के टीकाकरण के लिए बाकायदा टीकों के रेट की सूची भी भेज दी है। निजी अस्पताल अपने स्तर पर यह वैक्सीन कंपनियों से खरीदेगी।
निजी अस्पताल कोविशील्ड का टीका लगाने के 850 और कोवैक्सीन का टीका लगाने के 1250 रुपये में वसूल करेगा। कांगड़ा जिले के फोर्टिस अस्पताल में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लग सकेगा। यहां इन वैक्सीन की बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी। गुरुवार को पहला स्लॉट भी खोला गया।
विज्ञापन
अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि गुरुवार को 3 बजे से 4 बजे तक वैक्सीन की बुकिंग शुरू हुई। स्लॉट बुकिंग करवाने वाले व्यक्तियों को शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है और सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही इसकी रजिस्ट्रेशन की जा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू होगा।