फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूथ रेडक्रॉस सोसायटी ने मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के यूथ रेडक्रॉस क्लब की ओर से शिशु वार्ड में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की छात्राओं ने वार्ड में भर्ती 120 बच्चों को फल, बिस्किट और चॉकलेट वितरित किए। यूथ रेडक्रॉस क्लब की सह-संयोजक प्रो. गीता शर्मा ने कहा कि सेवा ही रेडक्रॉस की असली पहचान है। क्लब का प्रयास रहा कि बीमारी से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके। बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उन्हें खुशी देने का प्रयास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें