चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर कुल्लू के भुंतर के समीप कलैहली में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मां-बेटा रविवार सुबह करीब तीन बजे भुंतर के साथ लगते पीपलागे स्थित माता नैना देवी मंदिर में देवकारज से वापस घर लौट रहे थे।
इस बीच कलैहली के समीप चालक का बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक पैरापिट से टकरा गई। हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।