फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते समय सतलुज नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Sat, 08 Jun 2019 09:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली में एक युवक सेल्फी लेते समय सतलुज नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का दल सतलुज नदी में डूबे लापता युवक की तलाश में जुट गया है। 

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे नोगली में सतलुज किनारे एक युवक सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने के कारण वह नदी के तेज बहाव की चपेट आ गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस का बचाव दल मौके की ओर रवाना हुआ।

नदी के तेज प्रवाह के चलते युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की पहचान दीपक (25)  पुत्र रामदत्त, गांव वांशा, तहसील आनी, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें