फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव के पास मिले नशीले कैप्सूल

Mon, 18 Feb 2019 06:20 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास टक्का मार्ग पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। उसके पास नशीले कैप्सूल और आधा दर्जन सिरिंज भी मिली हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि नशे के कारण से सूबे में अब तक एक दर्जन युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। 

पुलिस के अनुसार अविनाश रविवार शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया था। सोमवार सुबह टक्का सड़क पर ग्रामीणों ने उसको मृत अवस्था में पाया। फौरन पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


एएसपी विनोद धीमान टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के समीप अविनाश की बाइक, नशीली दवाइयां और सिरिंज बरामद कीं। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन

एक साल में 1350 मामले दर्ज

शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मौत कैसे हुई, इसका असल खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। उन्होंने कहा कि युवक किसके साथ यहां पहुंचा और कौन लोग थे, नशीले कैप्सूल कहां से लिए इसकी जांच की जा रही है।

हिमाचल में एक साल के दौरान विभिन्न मादक पदार्थों से जुड़े 1350 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 883 मामले अदालतों में विचाराधीन हैं, जबकि 437 मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

21 मामलों में आरोपियों को सजा हुई। वहीं प्रदेश में एक साल में 455 किलो चरस, 7 किलो अफीम, 7.9 किलो हेरोइन और 21 किलो गांजा समेत बड़ी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें