फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: युवा कांग्रेस ने पुराना बस अड्डे तक निकाली रोष रैली, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Mon, 24 Jul 2023 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से लेकर पुराना बस अड्डे तक युवा कांग्रेसियों ने रोष रैली निकाली। मणिपुर में खराब होते हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से लेकर पुराना बस अड्डे तक युवा कांग्रेसियों ने रोष रैली निकाली। मणिपुर में खराब होते हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। युवा कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी जिला शिमला शहरी बृज भूषण बांश्टु और शिमला शहरी के अध्यक्ष संदीप चौहान की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। महासचिव बृज भूषण बांश्टु ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार हो रहे हैं। दो महीनों से मणिपुर जल रहा है।

विज्ञापन


अभी तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। अगर सरकार समय रहते ठोस कदम उठाती तो शायद आज हालात ऐसे नहीं होते। उन्होंने कहा कि इस वीभत्स कृत्य ने पूरे भारत का सिर शर्म से झुका दिया है। देश की सभी महिलाएं इससे आहत और दुखी हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य महिला मंत्री ने मौन धारण किया है। महिलाओं से जुड़े इस तरह के मुद्दों पर भी अगर वो चुप हैं तो ऐसे मंत्री होने का क्या फायदा। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है।

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव छेरिंग नेगी, सचिव हेम राज ठाकुर, तरुण ब्राक्टा, शिमला शहरी के उपाध्यक्ष अतुल धानटा, अमित भारद्वाज, अंकित शर्मा, अक्षय, मितुल जिंटा, सिद्धार्थ धर्मा, इंद्र सिंह ठाकुर, विजय ठाकुर, रोहित कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें