फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस महासचिव बोले, मोदी-शाह के जुमलों में नहीं आएंगे युवा

Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस ने भाजपा की युवा हुंकार रैली को फ्लाप शो करार दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि भाजपा रैली में भीड़ जुटाने में नाकाम साबित हुई। रैली में युवाओं की संख्या नाममात्र  बुजुर्ग ज्यादा थे।
विज्ञापन


रैली से साफ  जाहिर हो चुका है कि प्रदेश के युवा अब मोदी और शाह के जुमलों में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के युवाओं का समर्थन हमेशा से कांग्रेस सरकार के साथ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश के युवाओं का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

जिंटा ने कहा की एक लाख युवाओं को इस रैली में जुटाने का वादा करने वाली भाजपा इस रैली में सिर्फ  पंद्रह हजार लोगों को ही जुटा पाई है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसके खिलाफ गुजरात में मुकदमे चल रहे हो, वह प्रदेश में आकर लोगों को भड़काने का काम क्या कर सकता है? शायद उन्हें मालूम नहीं है कि यहां के लोग पढ़े लिखे हैं। सब से पहले भाजपा को यह जवाब देना होगा की क्या मोदी सरकार ने जो वायदे किए थे। वह कब पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें