फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा विधायक से मांगा इस्तीफा, FIR का दिया हवाला

Mon, 05 Mar 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरठीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विधायक जीत राम कटवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से महासचिव सुधीर रमन ने झंडूता विधायक से इस्तीफे की मांग की है। बरठीं विश्राम गृह में पत्रकारों को संबांधित करते हुए सुधीर ने कहा, विधायक जीत राम कटवाल के खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन मामले की जांच में ढिलाई बरती जा रही है।

विज्ञापन


सुधीर ने आरोप लगाया कि विधायक ने क्षेत्रवाद की राजनीति के बूते चुनाव जीता था। स्वच्छ छवि के भी दावे किए गए लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विधायक में कोई नैतिकता नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि विधायक अब भी एक अफसर की तरह लोगों को अपने पास बुला रहे हैं। जबकि वे जनता के बीच नहीं जा रहे। 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि निष्पक्ष कार्रवाई हो सके।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चमन शर्मा, शहरी युवा कांग्रेस शाहतलाई के अध्यक्ष अब्दुल खालिक, अजय चंदेल, लोकेश दीपक, अंकुश, पवन, संजय, सुरेश, बलवीर सिंह, राजेश शर्मा, सुनील चंदेल, रमन शर्मा, राकेश व अतुल ठाकुर सहित युवा कांग्रेस के कई अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें