शिमला। पुलिस ने एचआरटीसी बस से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि कृष्णानगर शिमला निवासी सौरव घारु, चंडीगढ़ से शिमला आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने शोघी के पास बस को रुकवाकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आरोपी की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे दिया जाना था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।