शिमला। शिमला पुलिस ने आठ ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक चिट्टे की अवैध तस्करी और सप्लाई कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने बातीश कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। युवक चेतन खयोरा निवासी गांव लंबीधार, कुफरी की जांच करने पर कब्जे से लगभग आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। ब्यूरो