शिमला। ठियोग पुलिस ने फागू चौक से युवक को 4.39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ठियोग निवासी निशांत श्यामके रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहा है। यह सूचना फागू चौक के संबंध में थी। इसके आधार पर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने निशांत श्याम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद