फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के मामले में युवक अदालत से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एनडीपीएस अधिनियम के तहत चिट्टे के एक मामले में आरोप साबित न हो पाने पर अदालत ने जिला मंडी के एक युवक को बरी कर दिया है। यह मामला ठियोग थाना क्षेत्र में 6 जुलाई 2022 में पंजीकृत हुआ था। पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने संधू के पास डोगरा मोड़ के पास एक निजी बस की तलाशी के दौरान तहसील सदर निवासी अजय कुमार के कब्जे से 19.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। अब पर्याप्त सबूत न होने पर विशेष न्यायाधीश (वन) की अदालत ने आरोपी बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें