हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन परिवारवाद की ओर अग्रसर हो गई है। क्रिकेट एसोसिएशन पर नेताओं के कब्जों को हटाने और परिवारवाद को खत्म करने के लोढा समिति की सिफारिशें फेल होती नजर आ रही हैं। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर एचपीसीए के करीब डेढ़ दशक तक अध्यक्ष रहे।
लोढा समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। साल 2017 के बाद एचपीसीए को अंतरिम समिति संचालित कर रही थी। अब सियासी समीकरण फिर धूमल परिवार के इर्द-गिर्द हैं।