शिमला। बाल साहित्य उत्सव में इस बार युवा लेखकों को भी मंच मिलेगा। इसमें 25 वर्ष से कम आयु के युवा लेखक अपनी प्रकाशित रचनाएं जिनमें कविताएं, लघु कथाएं, उपन्यास और लघु उपन्यास प्रस्तुत कर सकते हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग, कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गेयटी थियेटर में 19 से 21 अगस्त तक बाल साहित्य उत्सव-मीमांसा का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में लेखिका एवं कवयित्री शोभा थरूर और श्रीनिवासन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विभाग की ओर से इसके लिए बाल साहित्य लेखकों को आमंत्रित किया जा रहा है। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना भागडा ने यह जानकारी दी। संवाद