फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में किन्नौरी नाटी पर जमकर झूमे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा शिलारू छात्र संगठन के कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आरएस बाली रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुद्देशीय हॉल में शुक्रवार को छात्राओं ने किन्नौरी नाटी डालकर खूब रंग जमाया। नारकंडा शिलारू छात्र कल्याण संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासत में पहाड़ी नाटी और पहाड़ी गीतों पर भी युवाओं ने डांस किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आरएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


पहाड़ी गायक दीवान सिवान, सुकेति किंग पाल सिंह, भारती शर्मा, काकू कंवर और केशव शर्मा की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान संगठनों के छात्रों ने भी नाच गाकर समारोह मनाया। इस अवसर पर स्वर संगम बैंड सोल ऑफ सुकेत ने भी गायकों का पूरा साथ दिया। कार्यक्रम में जीवन शर्मा, अजय श्याम, मंजीत खाची, दिगविजय चंद मधान, विनय हेट्टा, राजेश सेकटु, यशपाल धौलटा, राकेश नेगी और अनुराग कैंथला सहित कई स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें