फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Sun, 07 Sep 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कालरम में मुबारकाबाद रोड स्थित धान के खेतों में एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है। युवक के सिर और पीठ पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान कर चल रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार शर्मा, एफएसएल टीम व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। खेतों में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणाें का जमावड़ा लग गया और देखते ही देखते पूरा गांव घटना स्थल पर एकत्रित हो गया। गांव कालरम निवासी राजेंद्र उर्फ रविंद्र के परिजनों के अनुसार राजेंद्र के मोबाइल पर शुक्रवार रात को करीब ढाई बजे फोन आया।

फोन आने के बाद राजेंद्र बारिश में ही घर से तौलिया ओढ़कर निकल गया। सुबह लगभग 11 बजे गांव की कुछ महिलाएं गांव के ही किसान जितेंद्र के खेतों में चारा लेने के लिए गईं तो रविंद्र का शव धान खेतों के बीच पानी की खाल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। महिलाओं ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी।
विज्ञापन


खेत मालिक ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। डीएसपी राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच में मृतक के सिर व पीठ पर तेजधार हथियार के निशान मिलने से मामला हत्या से जोड़ा जा रहा है। युवक के शव के पास से पुलिस ने मृतक क ा मोबाइल बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें