फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ उम्र बढ़ाने में योग की भूमिका अहम : डॉ. नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के हिंदी विभाग में बुधवार को योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अर्पिता नेगी ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि संयोजन डॉ. सुनीता ठाकुर ने किया। डॉ. अर्पिता नेगी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कम उम्र में बढ़ रही कई बीमारियों से बचाव में भी योग प्रभावी है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अंत में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने योग संबंधी प्रश्न पूछे तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें