फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टैगोर छात्रावास में योग जागरूकता सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के टैगोर छात्रावास में वीरवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योग अध्ययन विभाग की डॉ. अर्पिता नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें मुख्य छात्रपाल डॉ. रोशन लाल जिंटा, विभिन्न छात्रावासों के छात्रपाल, योग अध्ययन विभाग के विद्यार्थी तथा छात्रावासों के छात्र उपस्थित रहे। टैगोर छात्रावास के छात्रपाल डॉ. शमशेर राठौर ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने की पृष्ठभूमि से भी छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राठौर ने योग अध्ययन विभाग की टीम और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें