वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में नई स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया है। चुनी गई नई स्कूल प्रबंधन समिति में यशवंत को अध्यक्ष बनाया गया है।
उनके अलावा कार्यकारिणी के दूसरे सदस्यों का चुनाव भी किया गया है। इनमें प्यारे लाल शर्मा को सलाहकार बनाया गया है।
वहीं, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र वर्मा, यशोधा, कलावती, मीना, गीता चौहान, राधा निर्मला, उषा सीता नीना और दमयंती को सदस्य चुना गया।
स्कूल प्रधानाचार्य पीसी चौहान ने कहा कि एसएमसी का गठन कर लिया गया है।
अब यह समिति स्कूल विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई की सभी सदस्य सहयोग करेंगे।