फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान सुशील ने बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित किया गोल्ड मेडल

Fri, 13 Apr 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड कोस्ट में वीरवार को जीते गोल्ड मेडल को जिला कांगड़ा के नूरपुर में बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित किया। सुशील ने 74 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने गोल्ड मेडल को अपने माता-पिता, अपने गुरु सतपाल और जिला कांगड़ा में स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित किया। सुशील ने ट्वीट कर कहा कि जिंदगी से अनमोल कुछ भी नहीं है।

यह गोल्ड मेडल स्कूल बस हादसे में मारे गए मासूम बच्चों के लिए मेरी तरफ से श्रद्धाजंलि है। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने पहलवान सुशील कुमार की ओर से दी गई इस श्रद्धांजलि के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

 



 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें