अगले हफ्ते वर्ल्ड बैंक की टीम शिमला का दौरा करेगी। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार बैंक के साथ लोन की किस्तों को लेकर बैठक करने जा रही है। हालांकि एसजेपीएनएल का कहना है कि अभी आधिकारिक मंजूरी का इंतजार है और प्रोजेक्ट की दूसरे और तीसरे चरण की बैठकें होना बाकी हैं।
लेकिन बैंक की बैठक में प्रोजेक्ट मंजूर होने की सूचना के बाद सरकार और कंपनी ने इसका काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। निगम के एमडी धर्मेंद्र गिल ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इसके बाद वर्ल्ड बैंक की टीम शिमला आएगी।