फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भूस्खलन आपदा न्यूनीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और खनन मंत्रालय चंडीगढ़ ने राजधानी शिमला में भूस्खलन आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सहयोग किया। कार्यशाला होटल पीटरहॉफ में हाइब्रिड मोड के माध्यम से आयोजित की गई। कार्यशाला में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन रोकने पर चर्चा की। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष जीएसआई (उत्तरी क्षेत्र) राजिंदर कुमार ने की। कार्यशाला की संयोजक उपमहानिदेशक डॉ. श्रीमती गुप्ता रहीं। निदेशक सह विशेष सचिव (राजस्व-डीएम) हिमाचल डीसी राणा ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एसएस रंधावा और जीएसआई (उत्तरी क्षेत्र) लखनऊ के उपमहानिदेशक एवं आरएमएच अमित धारवाड़कर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें