शिमला। समग्र शिक्षा की ओर से पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से नैतिक शिक्षा कार्यशाला वीरवार को समग्र शिक्षा निदेशालय लालपानी (शिमला) में शुरू हुई। कार्यशाला में अमेरिका के एमोरी विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. लोबसांग तेनजिन नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसईई लर्निंग के सह-निदेशक त्सोंदुए सैम्फेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला में शिमला जिले के पीएम श्री और गैर-पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसके अलावा लाहौल-स्पीति और किन्नौर के शिक्षकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है। डॉ. लोबसांग तेनजिन नेगी ने कहा कि बच्चों में मानसिक तनाव, भावनात्मक चुनौतियां और नशे जैसी समस्याएं बढ़ना चिंता का विषय है। संवाद