जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय कोटी की नशा निवारण समिति ने रेड रिब्बन क्लब, एनएसएस और सामाजिक विज्ञान समिति ने कार्यशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा नाश का द्योतक है। इसके सेवन से कोई भी सुखी एवं स्वस्थ नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे और युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज नशे के संदर्भ में हिमाचल इस स्थिति में पहुंच चुका है कि अब हमें जागरूक अभियानों की नहीं बल्कि निवारण की आवश्यकता है। नशा निवारण समिति के समन्वयक डॉ. अजय कायथ ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। संवाद