फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोक संस्कृति मंच की कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक संस्कृति मंच की सोमवार को विवि सभागार में कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के माध्यम से रंग कर्मी विद्यार्थियों को आने वाले समय में प्रदेश में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। कुरीतियों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दर्शकों के समक्ष रखा जाएगा। मंच के अध्यक्ष अंकुश और सचिव नावेद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार हल्ला बोला गया है, प्रदेश में आज भी कई गंभीर मुद्दे हैं। युवा लगातार नशे की चपेट में आ रहे हैं, मंच ने इस समस्या के खिलाफ आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें