क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी उत्तरी जोन धर्मशाला में चल रही कार्यशाला के दौरान तीसरे दिन संचार उपकरण और सोशल मीडिया इन्वेस्टिगेशन की जानकारी दी गई। इस दौरान आरएफएसएल धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर मीनाक्षी महाजन और एक और विशेषज्ञ ने कार्यशाला में उपस्थित एसएचओ और इंस्पेक्टरों को कई टिप्स दिए।
इस संदर्भ में आरएफएसएल धर्मशाला के सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल ने बताया कि कार्यशाला में छह जिलों के 17 कर्मियों को साइबर क्राइम से निपटना सिखाया जा रहा है। इसमें फर्जी ई-मेल अकाउंट, सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी मैसेजों के जनरेट होने और आईपी एड्रेस का पता लगाना सिखाया जा रहा है।
इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिये होने वाले साइबर क्राइम को सुलझाने के टिप्स दिए गए। वहीं, साइबर क्राइम से संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित करना, उन्हें संभालना और बाद में उसकी जांच आदि करने के भी टिप्स भी दिए गए।