शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला बिजनेस स्कूल में शोध पद्धति और डेटा विश्लेषण पर एक सप्ताह की कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को आधुनिक शोध कौशल तथा विश्लेषणात्मक तकनीकों में प्रशिक्षित करना है। उद्घाटन सत्र में प्रो. प्रमोद शर्मा मुख्य अतिथि रहे जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रो. मंजीत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रो. दिनेश शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विनोद नेगी और डॉ. संतोष कुमारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के संयोजक डॉ. पुनीत भूषण रहे। संवाद