फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ईंधन टैंकर की चपेट में आने से उत्तरप्रदेश के कामगार की मौत, देहरादून-पांवटा हाईवे पर हुआ हादसा

Tue, 27 Dec 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

संतोष कुमार पांवटा साहिब की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। मंगलवार सुबह बद्रीपुर चौराहे पर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर खड़ा था। इस बीच वह टैंकर की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
कामगार की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर बद्रीपुर चौक के समीप ईंधन टैंकर (ट्रक) की चपेट में आने से 30 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार पटेल पुत्र स्व. गुलाब चंद पटेल निवासी गायघाट, तहसील बंसडी, जिला बलिया (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पांवटा साहिब की एक इकाई में कार्यरत था। मंगलवार सुबह बद्रीपुर चौराहे पर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर खड़ा था। इस बीच वह ट्रक (एचपी 17सी-3459) की चपेट में आ गया। सिर पर टायर चढ़ने से कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने मृतक की पहचान की। पांवटा साहिब में ही कंपनी में कार्यरत संतोष कुमार के बड़े भाई उमेश पटेल ने बताया कि छोटा भाई कंपनी में कार्यरत था। पुलिस जांच टीम ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक अनिल कुमार पुत्र धन्नाराम निवासी गांव व डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।   
.
मृतक के हाथ में दबा रहा 100 का नोट
हादसे का शिकार हुए उत्तरप्रदेश के कामगार संतोष कुमार पटेल के दाएं हाथ के भीतर 100 का नोट दबा ही रह गया। इससे लगता है कि कामगार कोई सामान लेने किसी दुकान की तरफ खरीदारी के लिए जा रहा था। इस बीच वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद भी कामगार के हाथ में एक नोट दबा ही रह गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मृतक के भाई से नोट को हाथ से निकालने को कहा। कामगार का सिर बुरी तरह हादसे में पिचक गया था, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें