फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विधानसभा फ्लाई ओवर के लिए गार्डर रखने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर बनने से यातायात जाम से मिलेगी राहत, अब नजर आने लगा है फ्लाई ओवर का ढांचा, स्पैन पर रात दस बजे के बाद रखे जा रहे गर्डर
विज्ञापन

तीन शेष पिलरों के निर्माण कार्य ने भी पकड़ी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के विधानसभा जंक्शन पर लगने वाले जाम को कम करने और अनाडेल व समरहिल-बालुगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए बन रहे करोड़ों रुपये के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।
130 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के पहले स्पैन के तैयार हो चुके पिलरों (पियर) पर रात दस बजे के बाद गर्डर रखने का कार्य शुरू हो चुका है। करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य एचपीआरआईडीसी (हिमाचल प्रदेश रोड एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) करवा रहा है, जबकि कंस्ट्रक्शन कंपनी इसका निर्माण कर रही है। गर्डर रखे जाने के साथ ही फ्लाईओवर का ढांचा नजर आने लगा है। इसे देखने के लिए शहरवासी भी उत्सुक हैं। करीब 27 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर के लिए रेलवे स्टेशन से जंक्शन की ओर जाने वाली सड़क के साथ पिलर को भी खड़ा कर दिया है। डाक कलेक्शन सेंटर के नीचे और रेलवे पुलिस थाना के पास एक अन्य पिलर खड़ा करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके आगे के दो पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें से एक स्पैन पर गर्डर चढ़ाने का कार्य इन दिनों शुरू कर दिया है, जिससे फ्लाईओवर का ढांचा अब नजर आने लगा है।
विज्ञापन


विधानसभा के पास अनाडेल-समरहिल-बालुगंज सड़क के किनारे विधायक सदन के पास से इस फ्लाईओवर पर वाहनों के जाने के लिए एक छोटा पिलर भी जल्द बनना शुरू हो जाएगा। यहां से रेलवे की भूमि से होते हुए अर्धगोलाकार आकार में यह 130 मीटर लंबा फ्लाईओवर निकलेगा और विक्ट्री टनल की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ से थोड़ा आगे जाकर बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क से जुड़ जाएगा। एचपीआरआईडीसी (हिमाचल प्रदेश रोड एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करवा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी को रेलवे से पियर खड़े करने की आवश्यक अनुमति मिल जाने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। जिस रफ्तार से यह कार्य चल रहा है, उससे जल्द ही शहर के लोगों को विधानसभा जंक्शन पर फ्लाईओवर का ढांचा तैयार नजर आने लगेगा।



तो चार माह में पूरा हो सकता है कार्य
मौसम का साथ रहा तो आने वाले तीन से चार माह में कार्य पूरा हो सकता है। निर्माण कंपनी ने स्पैन पर रखे जाने वाले गर्डर लाकर सड़क के किनारे पहुंचा दिए हैं। रात दस बजे के बाद ट्रैफिक कम होने पर मशीनों से गर्डर पिलरों पर रखे जाने का कार्य किया जा रहा है। पिलर का निर्माण कार्य भी साथ में चल रहा है। एचपीआरआईडीसी के अधिकारियों की मानें तो मौसम का साथ रहा तो इस कार्य को निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अब निर्माण कार्य में किसी तरह की अड़चन नहीं है।
विज्ञापन



जंक्शन पर कम होगी जाम की समस्या
फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने पर 103 से विक्ट्री टनल और पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव कम होगा। बालुगंज, समरहिल और अनाडेल की ओर से आने वाले वाहन विधानसभा से सीधे फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे और जंक्शन के ट्रैफिक में फंसे बिना सीधे विक्ट्री टनल और बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचेंगे। इससे उन्हें जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें