फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिफ्ट डबललेन पुल पर स्लैब डालने का कार्य शुरू, जाम होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के सर्कुलर रोड में लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पुल के बनने के बाद पार्किंग के लिए बीच सड़क से नही मुड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये से हो रहा है पुल का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड में लिफ्ट के पास निर्माणाधीन डबललेन पुल पर इन दिनों स्लैब डालने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य केवल रात के समय ही किया जा रहा है। इस पुल के बनने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

वाहन सड़क के बीच से न मुड़कर अंडरपास से होकर सीधे लिफ्ट पार्किंग में प्रवेश करेंगे जिससे यातायात जाम नहीं लगेगा। लोक निर्माण विभाग ने नवंबर माह में ही स्लैब डालने के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसको देखते हुए ठेकेदार के मजदूर दिन के समय स्लैब डालने के लिए जाल बुनने सहित शटरिंग करने का कार्य कर रहे हैं, वहीं चरणबद्ध तरीके से एक के बाद एक स्लैब डालने का कार्य जारी है। डबललेन पुल की लंबाई 72 मीटर से अधिक है और यह 9 मीटर चौड़ा है। 13 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे इस पुल निर्माण के कार्य में डेक शीट रखे जाने के बाद पुल के लिए स्लैब डालने का कार्य जारी है। पुल के अब तक हुए कार्य से अब लिफ्ट के पुराने पुल से गुजरते हुए नया 9 मीटर से अधिक चौड़ा पुल नजर आने लगा है।
विज्ञापन


लिफ्ट में एक साथ दो-दो पुलों के बन जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या का हल निकल पाएगा। हालांकि लिफ्ट में बनी बहुमंजिला पार्किंग के ठीक सामने पुल के एक सिरे के जुड़ने से, पार्किंग से निकलने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या फिलहाल पूरी तरह से दूर नहीं होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग अलग से अंडरपास का निर्माण करवाएगा, जिसका कार्य इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद ही शुरू हो सकेगा। इस कार्य के टेंडर आवंटन की प्रक्रिया विभाग लगभग पूरी कर चुका है। पुल निर्माण समाप्त होने के साथ ही अंडरपास का निर्माण शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-3 के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि नवंबर के अंत तक हर हाल में पुल पर स्लैब डालने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। पुल का 70 प्रतिशत तक स्लैब डालने का कार्य हो भी चुका है। शेष कार्य नवंबर में ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



नए पुल के दोनों ओर बनेंगे पैदल रास्ते
नए पुल के दोनों ओर आम लोगों के लिए पैदल चलने के लिए रास्ते का निर्माण भी किया जाना है। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी। दोनों पुलों के बीच के गैप को पूरा भरने की संभावना कम नजर आ रही है। इससे दोनों पुलों के किनारों से पैदल चलने के लिए रास्ते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें