मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रामनियन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य न्यायाधीश वी. रामासुब्रामनियन की विदाई पर शुक्रवार को हिमाचल हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस करवाया गया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में मिली नई ऊर्जा जीवन भर काम आएगी।
वी. रामसुब्रामनियन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। संभावित है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इनकी शपथ होगी। शुक्रवार को विदाई समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश वी रामसुब्रामनियन ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि स्वागत के तीन महीने के भीतर ही विदाई मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि काम एक खुशी बन जाता है अगर जुनून और लगन के साथ किया जाए। मुख्य न्यायाधीश के रूप में हिमाचल हाईकोर्ट में हुई उनकी पोस्टिंग ने उन्हें प्रकृति के नजदीक रहकर जीवन जीवन जीना सिखाया।
इस अवसर पर प्रदेश महाधिवक्ता अशोक शर्मा, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राजेश शर्मा, बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव जीवन ने संबोधन में कहा कि मुख्य न्यायाधीश लोकप्रिय, न्यायप्रिय और जूनियर वकीलों को प्रोत्साहित करने वाले हैं। 22 जून को इन्होंने शपथ ली थी।