फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदर्शनी में वुडन पेंटिंग कर रही लोगों को आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार को ग्रुप कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें वुडन पेंटिंग मुख्य लोगों को आकर्षित कर रही है। इनका मूल्य 200 से 550 रुपये तक तय किया है। इसमें 200 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं जिसमें धार्मिक, प्राकृतिक, शिमला चर्च, किन्नर कैलाश सहित अन्य दृश्य दर्शाए गए हैं। इनका मूल्य 200 रुपये से एक लाख रुपये तक है। प्रदर्शनी में रजत शर्मा, मोहित कुमार, कंचन यांगडोल, विक्की ठाकुर और चंद्र भूषण के बनाए चित्र प्रदर्शित किए हैं। आयोजक रजत शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों के हुनर को मंच प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। यह प्रदर्शनी कला और दर्शकों के बीच एक गहरा जुड़ाव बनाने का प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें