फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में मनाया महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में शनिवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) ईशा ठाकुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं देश की शक्ति की धुरी हैं। आज भी विभिन्न वर्ग की शोषित महिलाओं को मदद की आवश्यकता है, उन्हें पूरा वर्ष सम्मान देना चाहिए जिससे यह समारोह एक दिन में सिमट कर न रह जाए। महिला जगत को अपनी महता अपने कार्य से सिद्ध करनी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर स्तर पर आगे रहने की आवश्यकता है और पुरुषों के साथ एक समान कार्यभागिता में हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी एमजी शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें