शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से महिलाओं को पापड़, अचार और मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र की 33 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिंगला पंचायत रामपुर में हुआ। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक निर्मला भारद्वाज ने किया जिन्होंने महिलाओं को यह कौशल सिखाया। समापन कार्यक्रम के दौरान संस्थान की फैकल्टी मनीषा शर्मा ने इन्हें बैंकिंग संबंधी जानकारी। समापन पर मंगलवार को संस्थान की निदेशक तानिया शर्मा ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद