फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिंग टॉस से महिलाओं ने समझा बिजनेस का रिस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में हुआ आयोजन
विज्ञापन

महिलाओं को दिया कपड़े पर डिजाइन बनाने का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम में महिलाओं को अनोखे तरीके से कारोबार के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रिंग टॉस (ऐसा खेल जिसमें खिलाड़ी एक निश्चित दूरी से छल्ले को खूंटे या बोतलों पर फेंककर फंसाता है) खेल का परिचय और नियम गेम खिलाकर रिस्क मैनेजमेंट और बिजनेस रिस्क की जानकारी दी गई। आयोजक प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिस तरह रिंग को अलग-अलग दूरी से फेंकने पर जोखिम और इनाम दोनों बदलते हैं, उसी तरह कारोबार में भी कम जोखिम के साथ कम मुनाफा और अधिक जोखिम के साथ अधिक मुनाफे की संभावना रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोच-समझकर सही जोखिम लेना ही एक सफल उद्यमी की पहचान है। महिलाओं ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद दूसरे सत्र में एम्ब्रॉयडरी डिजाइन ड्राफ्टिंग और वर्किंग की कक्षा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को कपड़े पर डिजाइन तैयार करने, उसे ट्रेस करने और अलग-अलग टांकों के माध्यम से कढ़ाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र की निदेशक शबनम कोमल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें