फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्राकृतिक खेती के लिए महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी। परियोजना निदेशक आत्मा कृषि विभाग ने मंगलवार को महिला किसान दिवस मनाया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डॉ. देवीचंद कश्यप भी शामिल हुए। कार्यक्रम में 500 महिला किसानों से भाग लिया। इसमें 390 महिला किसानों को उनके प्राकृतिक खेती में योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए। परियोजना निदेशक ने बताया कि जिले में लगभग 25,000 किसान 3343 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसमें 15,000 महिला किसान हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल ठाकुर, बीएफएसी चेयरमैन देवेंद्र शर्मा, विकास खंड ठियोग डॉ. प्यारे लाल, कोटखाई प्रधान कुसुम देवी, जुब्बल से डॉ. राजेश कुमार, रोहड़ू की प्रधान संजीता, चिड़गांव विकास खंड अधिकारी रामेश्वर चौधरी, कुपवी बीएफएसी के चेयरमैन तुलसी राम, चौपाल से शांता, रामपुर से देशरत्न शर्मा, नारकंडा प्रधान मीनाक्षी और ननखड़ी से शीला ठाकुर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें