शिमला। जिले के घंडल में 90 महिलाओं ने ऑनलाइन बिक्री के लिए 500 उत्पादों का स्टॉक तैयार किया है। यह कार्य घंडल, बनूटी और धामी में किया जा रहा है। यहां महिलाएं हस्तनिर्मित साबुन, पाइन नीडल उत्पाद और जूट बैग तैयार कर रही हैं। यह सभी उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं। हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था की ओर से महिलाओं को उत्पाद बनाने, पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया है, ताकि वह अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेच सकें। संस्था की समन्वयक पूनम बंसल ने बताया कि संस्था का लक्ष्य आने वाले दिनों में उत्पादन बढ़ाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। संवाद