शिमला। राजधानी के घणाहट्टी के पास स्थित नेहरा पंचायत में साबुन बनाने से महिलाओं आर्थिक लाभ मिल रहा है। यह महिलाएं हल्दी, चंदन, नीम, एलोवेरा और अन्य साबुन बनाकर तैयार कर रही हैं। इनकी स्थानीय लोगों में खासी मांग है और वह इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। महिलाएं रोजाना साबुन बेचकर हजारों रुपये की कमाई कर रही हैं। दस महिलाओं का यह समूह घर में मिलकर साबुन बनाकर तैयार कर रहा है। संवाद