शिमला। शहर के तारादेवी से सटे शगीन क्षेत्र में स्थित माहूंनाग मंदिर में 16 मई से दो दिवसीय वार्षिक मेला शुरू होगा। मेले को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान 16 मई शनिवार को विशेष देव पूजा और भंडारा भी लगेगा। वहीं 17 मई को देव पूजा, कीर्तन और विशाल भंडारे के साथ मेले का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। मेले में स्थानीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद