फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को भगाने के लिए चला दी गोली, छर्रे लगने से महिला घायल

Thu, 09 Apr 2020 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एक किसान ने बंदरों से तंग आकर उन्हें भगाने के लिए लापरवाही से यहां-वहां गोलियां चला दीं। इस दौरान गोली से निकले छर्रे पड़ोस की साठ वर्षीय वृद्धा को लग गए। घायल अवस्था में महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने महिला के परिवार वालों की शिकायत पर गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह घटना जोगिंद्रनगर की निकटवर्ती पंचायत ढेलू हार के ढेलू गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह जब साठ वर्षीय महिला अपने आंगन में बर्तन धो रही थीं तो अचानक इसके पड़ोसी बिहारी लाल पुत्र भोषणु राम गांव ढेलू बंदूक लेकर अपनी जमीन में आए बंदरों को भगाने के लिए खेतों में आ गया।

बिना इधर-उधर देखे लापरवाही से बंदरों पर गोली चला दी। इसके चलते साठ साल की महिला के सिर और पेट पर दो छर्रे लग गए। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें