फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों की मां ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- बेटे का ध्यान रखना

Sat, 30 May 2020 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना धर्मशाला के तहत खनियारा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अपनी तीन बेटियों को छोटे भाई का ध्यान रखने और खुश रहने के बारे में लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते खनियारा गांव में एक नेपाली मूल की चार बच्चों की मां ने फंदा लगा लियाा। महिला अपने बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहती थी और उसका पति कुल्लू में किसी ढाबे में काम करता है। महिला खनियारा में किसी के घर में काम कर बच्चों की देखभाल करती थी, जबकि कोरोना कर्फ्यू के चलते पति कुल्लू में ही है।

शनिवार को सुबह की महिला का शव घर के साथ पेड़ से लटका मिला। महिला की पहचान नेपाली मूल की शीला देवी (47) पति कालू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा दिया है।
विज्ञापन


महिला अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई। बेटा अभी सिर्फ आठ साल का है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना देकर बुला लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें