शिमला। राजधानी के राधाकृष्ण मंदिर गंज बाजार में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चुराने के मामले में गिरफ्तार महिला को पुलिस ने अदालत में पेश किया। महिला को तीन सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने छाया को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया है। मामला 13 अगस्त का है, जब गंज बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान करीब पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो इसमें एक महिला बुजुर्ग महिला के गले से चेन निकालते हुए दिखाई दी। जांच के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले में आने वाले समय में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। ब्यूरो