फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में इतने दिन रहेगा शीतकालीन अवकाश, सिर्फ इन मामलों की सुनवाई होगी

Sat, 13 Jan 2018 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश की तिथियां तय हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 15 जनवरी से 24 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी। इसके लिए हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने हर शुक्रवार का दिन तय किया है। 

विज्ञापन



साथ ही सभी जजों को कुछ दिन के लिए जरूरी मामलों की सुनवाई करने के लिए तय समय के लिए वेकेशन जज निर्धारित किया है। इसके तहत जस्टिस संदीप शर्मा 15 से 22 जनवरी तक, अजय मोहन गोयल 23 से 28 जनवरी, तरलोक सिंह चौहान 29 जनवरी से 4 फरवरी, चंद्र भूशन 

बारोवालिया 5 से 11 फरवरी, विवेक सिंह ठाकुर 12 से 20 फरवरी और अजय मोहन गोयल 21 से 24 फरवरी तक वेकेशन जज के तौर पर सुनवाई करेंगे। इसके अलावा सुनवाई करने के लिए भी दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत जस्टिस संदीप शर्मा 19 जनवरी, अजय मोहन गोयल 
विज्ञापन


26 जनवरी, तरलोक सिंह चौहान 2 फरवरी, चंद्र भूशन बारोवालिया 9 फरवरी, विवेक सिंह ठाकुर 16 फरवरी और अजय मोहन गोयल 23 फरवरी को सुनवाई करेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि शुक्रवार को छुट्टी होती है तो कोर्ट की कार्यवाही उससे पहले के वीरवार या वीरवार को 

छुट्टी होने पर बुधवार को होगी। वहीं बेहद जरूरी मामला होने पर सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि से पहले उस दौरान के वेकेशन जज के निवास या चैंबर पर भी जाकर प्रस्तुत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें